प्रयागराज के नैनी में कार की चपेट में आकर हुई थी अश्वनी और अनूप की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। नैनी में अरैल बांध के समीप बेकाबू कार की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले छात्र अश्वनी व अनूप का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नैनी के सच्चा बाबा संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाला अश्वनी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह नैनी के फलाहारी आश्रम में रहता था। पिता संजय परिवार सहित दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाते हैं।
बेटे के मौत की खबर मिलते ही पूरा परिवार दिल्ली से प्रयागराज पहुंचा। पिता का बेटे से लिपटकर रो-रोकर बुरा हाल था। दोपहर में सैदपुर स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
हादसे के शिकार अनूप पांडेय के शव को जमुनापुर गांव के बाहर कालिंदी किनारे दफन किया गया। अनूप मां-बाप की इकलौती संतान था।