फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में तैनात सीओ के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
अतरौली गांव के कमलेश शुक्ला के घर में चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली के अजरौली में सोमवार रात छत के रास्ते घुसे चोर आजमगढ़ में तैनात सीओ के घर से बाक्स का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी व जेवरात समेट ले गए। यहां सीओ के बड़े भाई परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजरौली निवासी महेंद्र कुमार शुक्ला आजमगढ़ में सीओ पद पर तैनात हैं। उनके बड़े भाई अवधेश शुक्ला सीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके एक भाई संतोष शुक्ला इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हैं। गांव में महेंद्र के दूसरे नंबर के भाई कमलेश शुक्ला परिवार सहित रहते हैं। इन दिनों कमलेश की बेटी नेहा शुक्ला की शादी तय थी। परिवार वाले बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे।
कमलेश शुक्ला के मुताबिक सोमवार रात 11 बजे परिवार के लोग छत पर सोने चले गए। इसके बाद चोर छत के रास्ते नीचे उतरे और कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। कमरे में रखे बाक्स का ताला तोड़कर चोर 1.55 लाख नकद व करीब पांच लाख कीमत के गहना उठा ले गए।
विज्ञापन

भोर में करीब पांच बजे कमलेश नीचे उतरे तो गैलरी का दरवाजा अंदर से खुला था। कमलेश के शोर मचाने पर परिवार के लोग भी आ गए। कमरे में जाकर देखा तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की जानकारी पर महेवाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें