फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोखराज टोल हादसा: अग्निकांड में दो करोड़ की क्षति का अनुमान, हर दिन 40 लाख की वसूली भी ठप

Sat, 27 Jun 2026 07:51 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कोखराज टोल प्लाजा पर हुए भीषण अग्निकांड के दूसरे दिन नुकसान का प्रारंभिक आकलन सामने आया। टोल प्रबंधन के अनुसार आग से प्लाजा को करीब दो करोड़ रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
कोखराज टोल प्लाजा एलपीजी टैंकर के फटने से पूरी तरह से जल गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज टोल प्लाजा पर हुए भीषण अग्निकांड के दूसरे दिन नुकसान का प्रारंभिक आकलन सामने आया। टोल प्रबंधन के अनुसार आग से प्लाजा को करीब दो करोड़ रुपये की क्षति हुई है। वहीं टोल टैक्स वसूली बंद होने से प्रतिदिन 35 से 40 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व नुकसान भी हो रहा है।

शुक्रवार सुबह हुए अग्निकांड के बाद शनिवार को टोल प्लाजा पर नुकसान का जायजा लिया गया। टोल प्लाजा मैनेजर अनूप कुमार पांडेय ने बताया कि आग में पूरा टोल प्लाजा, कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 15 बाइक और एक कार जलकर नष्ट हो गई। भवन की दीवारें काली पड़ गई हैं, खिड़की-दरवाजे टूट गए हैं, प्लास्टर उखड़ गया है और टाइल्स और कट स्टोन ईंटें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

उन्होंने बताया कि अभी नुकसान का अंतिम आकलन नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब दो करोड़ रुपये की क्षति हुई है। इसके अलावा टोल पर रोजाना 35 से 40 लाख रुपये की टैक्स वसूली होती थी, जो हादसे के बाद पूरी तरह बंद है। फिलहाल वाहनों को बिना शुल्क के गुजरने दिया जा रहा है। मैनेजर के मुताबिक नए उपकरण लगाने और कंट्रोल सिस्टम को दोबारा चालू करने में अभी दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इसके बाद ही टोल टैक्स की वसूली दोबारा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें