मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चित्तापुर गांव में शुक्रवार की रात विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों की मानें तो रात में छत से गिरने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चित्तापुर गांव की रहने वाली सुशीला देवी (40) पत्नी श्रीपाल शुक्रवार की रात छत पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी। रात उसकी अबूझ हालात में मौत हो गई।