शतरंज खिलाड़ी श्रीहरि को गाजियाबाद में सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: एसोसिएशन
प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता गाजियाबाद में खेली गई। इस प्रतियोगिता में कौशाम्बी के सात वर्षीय खिलाड़ी श्रीहरि ने भी प्रतिभाग कर चौथा स्थान हासिल किया। प्रदेश भर के 50 खिलाड़ियों के बीच हुई प्रतियोगिता में इनका प्रदर्शन बेहतर रहा। आयोजकों ने श्रीहरि के खेल की उत्कृष्ट शैली देखकर इनको नेशनल में जाने की अनुमति दी है।
मंझनपुर कस्बा निवासी श्रीहरि शतरंज के खिलाड़ी हैं। सात वर्षीय आयु वर्ग की गाजियाबाद में हुई प्रतियोगिता में श्रीहरि ने कौशाम्बी की ओर से प्रतिभाग किया था। यहां इनका प्रदर्शन बेहतर रहा। खेलने की शैली के आधार पर पर श्रीहरि को नेशनल में प्रतिभाग का अवसर दिया गया है।
जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता एक से पांच सितंबर के मध्य कर्नाटक के मैसूर में होगी।