कड़ा। थाईलैंड में हुई इंटरनेशनल साॅफ्ट टेनिस चैंपयिनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर सिराथू के गौसपुर के रहने वाले सानिध्यधर द्विवेदी ने देश का नाम रोशन किया है।
थाईलैंड में 26 से 30 जुलाई तक एशियन जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें 14 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से कौशाम्बी के सिराथू तहसील क्षेत्र के गौसपुर नवावां निवासी सानिध्यधर द्विवेदी ने हिस्सा लिया। सानिध्य ने गोल्ड मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया। सगे संबंधी और जनप्रतिनिधियों समेत बधाई देने वालों का तांता लग गया। सानिध्यधर ने जीत का श्रेय पिता शैलेंद्र द्विवेदी को दिया। उन्होंने ट्रेनर और गुरुजनों काे भी इस जीत का श्रेय दिया है। बता दें कि शैलेंद्र द्विवेदी पिछले कई वर्षों से सानिध्यधर को लेकर लखनऊ में रह रहे हैं।