जिले की उड़नपरी कही जाने वाले सुनीता दुबई में होने वाले वाले जूनियर एथलीट प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले उसे बंगलूरू में 23 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुक्रवार को केपीएल टीम ने सुनीता का उत्साहवर्धन किया।
मंझनपुर के बरई बंधवा निवासी सुनीता ने स्पोर्ट़स स्टेडियम से दौड़ का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद 2023 में कुवैत में 3000 मीटर की दौड़ में देश के लिए रजत पदक जीता। अब सुनीता एक बार फिर जूनियर एथलीट प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। केपीएल टीम ने सुनीता को हवाई टिकट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डाॅ. अरुण कुमार ने कहा कि लखनऊ में आयोजित 22 वीं नेशनल फेडरेशन एथलीट चैंपियनशिप में सुनीता 3000 हजार व 5000 मीटर दौड़ में विजय पताका फहरा चुकी हैं।
ऐसे में दुबई में होने वाली प्रतियोगिता में सुनीता के जीत की संभावना बढ़ गई है, निरंतर अभ्यास से वह उत्साहित भी हैं। बंगलूरू में 23 दिवसीय प्रशिक्षण से सुनीता के कौशल में और वृद्धि होगी।
इस मौके पर कोच रवि संदीप कुमार, विपिन कुमार, शाह आलम, मुस्तकीम, इरफान अंसारी, नसीम अहमद, अंशुल केसरवानी, मुकुल केसरवानी आदि मौजूद रहे।