फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी के युवक की मध्य प्रदेश में सिर कूचकर हत्या

विज्ञापन
Kaushambi's youth crossing head in Madhya Pradesh - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कौशाम्बी के युवक की मध्य प्रदेश में सिर कूचकर हत्या
विज्ञापन

- पिता की मौक के बाद मृतक आश्रित कोटे से मिली थी नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। मध्य प्रदेश स्थित कॉलरी में नौकरी करने गए जिले की युवक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। युवक का सिर सिलबट्टे से कूचा गया था। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम है। करारी कोतवाली के तियरा जमालपुर निवासी नत्थू धोबी (30) के पिता गुलाब लोधी मध्य प्रदेश की कॉलरी में नौकरी करते थे। एक साल पहले गुलाब की मौत हो गई। करीब सात माह पहले मृतक आश्रित कोटे से नत्थू को कॉलरी में नौकरी मिली। नत्थू वहां मिले सरकारी आवास में मां फूलमती, पत्नी निर्जला और तीन बच्चों संजना (8), सचिन (5) और अनुष्का (1) के साथ रहता था। सरकारी आवास उसे देहाती नालसी थाना पाली जिला उमरिया, मध्य प्रदेश में मिला था। करीब दो माह पहले निर्जला अपने रिश्तेदार के साथ मायके आई थी। सोमवार की सुबह नत्थू का शव घर के अंदर मिला। नत्थू की मां फूलमती ने अपनी बेटी माया को खबर दी तो वह मौके पर पहुंची। माया ने पश्चिम शरीरा कोतवाली के असाढ़ा निवासी संतोष लोधी पुत्र गुलाब के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराया। माया ने बताया कि कुछ दिन पहले नत्थू और संतोष के बीच विवाद हो गया था। जिस पर संतोष ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें