कच्ची शराब बनाने के लिए रख लहन को नष्ट करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर व सैंता में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई छापेमारी में पुलिस ने करीब पांच कुंतल लहन नष्ट किया। साथ ही 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चौकी प्रभारी मूरतगंज मनोज तोमर ने हमराहियों ने के सात छापेमारी की तो खलबली मच गई। अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे लहन को नष्ट कर दिया गया। एक आरोपी अमर सिंह पुत्र रामहित निवासी मुजाहिदपुर को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर कच्ची शराब बनाने के बर्तन और अन्य सामान को कब्जे में ले लिया। मूरतगंज इलाके के चिटकहना, कसिया, पूर्व नादिरगजं, सैता, पठनपुरवा, मुजाहिदपुर, परशुरामपुर, जलालपुर, नादिरगंज, बड़ागांव अवैध शराब बनाने का धंधा तेजी से चल रहा है।