कौशाम्बी पुलिस को मिला ट्रैकर डॉग ‘लियो। स्रोत: पुलिस
जनपद पुलिस को अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त ट्रैकर डॉग ‘लियो’ मिला है। अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता और विशेष प्रशिक्षण के कारण लियो अपराधों के अनावरण, घटनास्थल से साक्ष्य तलाशने, आरोपियों तक पहुंचने और लापता व्यक्तियों की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि डॉग स्क्वॉड में लियो के शामिल होने से जिले की अपराध जांच क्षमता और अधिक मजबूत होगी। साथ ही आधुनिक संसाधनों के उपयोग से कौशाम्बी पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम जनता को अधिक प्रभावी, त्वरित व बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। संवाद