फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 31 Jul 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव में शुक्रवार सुबह करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सुबह युवक निजी नलकूप चलाते समय स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आ गया था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से  परिवार में कोहराम मचा है। करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव का रहने वाला अनिल यादव (25) पुत्र उमाशंकर किसान है। बृहस्पतिवार की शाम वह  गांव के बाहर लगे निजी नलकूप की देखरेख करने गया था। शुक्रवार सुबह बिजली आने के बाद वह जैसे ही स्टार्टर के पास पहुंचा तभी करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह नलकूप की कोठरी खुली देख गांव के लोग पहुंचे तो वह मरा पड़ा था। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। दोपहर में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें