फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की करारी में चौपाल कल

Mon, 18 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
आमजन की समस्याओं को जानने और अफसरों के माध्यम से इन दिक्कतों को दूर करने के लिए अमर उजाला की ओर से करारी में बुधवार को चौपाल का आयोजन किया गया है। नगर पंचायत करारी परिसर में सुबह 10 बजे से दिन में दो बजे तक आयोजित इस चौपाल के माध्यम से आमजन की बिजली, पानी, आवास, जलनिकासी, पेंशन, स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्वच्छता समेत सभी समस्याओं की ओर डीएम, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सीओ समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के सम्मुख रखकर इन्हें मौके पर ही दूर कराने का प्रयास होगा। करारी कस्बे के साथ ही आसपास के अन्य गांव के लोग अमर उजाला की चौपाल में आकर अपनी समस्याओं को अफसरों के सामने रखकर उन्हें निस्तारित करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें