Kaushambi : तीन करोड़ की लूट का मामला।
- फोटो : अमर उजाला।
कौशांबी में हुए तीन करोड़ की लूट में नया मोड़ आ गया है। एक्सयूवी के चालक ने खुद को ही व्यापारी बताया है। कितनी रकम लूटी गई है उसने इसका जिक्र नहीं किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जिस अजीत सिंह और पिंटू सिंह को चालक बताया जा रहा था, मंगलवार को उसने खुद को ही व्यापारी बताया। साथ ही खुद ही वादी बनकर अज्ञात में मुकदमा भी दर्ज करा दिया। उसने तहरीर में कहीं भी लूट या तीन करोड़ का जिक्र ही नहीं किया है।
अजीत सिंह निवासी संतालपुर जिला पाटन गुजरात ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह कई लोगों के साथ मिलकर वाराणसी की पहड़िया मंडी में आलू का व्यापार करता है। वह गुजरात से आलू लाकर मंडी में बेचते हैं और फिर इसका पैसा जाकर किसानों को देते हैं।
इससे होने वाले मुनाफे से ही वह जीवन यापन करते हैं। उसने बताया कि एक अक्तूबर को वह रात अपने व्यापार के साझीदार अल्पेश निवासी मेहसाणा गुजरात के साथ एक्सयूवी गाड़ी से काफी रकम इकट्ठा कर अपने गांव जा रहा था। तभी कोखराज में ककोड़ा गांव के पास चार बदमाशों ने गाड़ी रोककर वसूली की रकम लूट ली और मारपीट करते हुए भाग गए। लूटी गई रकम कितनी थी इसकी उसे जानकारी नहीं है। उसने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।