फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी: बाप की जगह बेटे ने बेच डाली 55 लाख की भूमि, गिरफ्तार

Tue, 21 Feb 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। 25 साल से लापता पिता की जगह खुद खड़ा होकर 55 लाख की भूमि बैनामा करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 2021 में अपनी मां के साथ मिलकर एक व्यक्ति को चूना लगाया था। मंझनपुर कस्बे के सलीम ने 29 सितंबर 2021 को कादिराबाद निवासी गुलाब सिंह की गोबर सहाई गांव स्थित भूमि का 55 लाख में सौदा किया। दाखिल खारिज के वक्त गुलाब की पत्नी कुसुम ने आपत्ति लगा दी। इस पर सलीम के होश उड़ गए। सलीम ने गांव जाकर पता किया तो मालूम चला कि गुलाब पिछले 25 साल से लापता है। गुलाब के बेटे सत्येंद्र ने बैनामे के दौरान खुद को गुलाब बताया था। इस साजिश में सत्येंद्र, उसकी मां कुसुम और बैनामा में गवाह रहे कादिराबाद के सुरेंद्र चंद्र व खोदायगंज के इरफान अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसी मामले में सोमवार को पुलिस ने सत्येंद्र को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। अदालत ने सत्येंद्र को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें