फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाले शिक्षक पर मुकदमा दर्ज, बीएसए ने किया निलंबत

Wed, 06 Aug 2025 06:18 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

खेरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सरकारी टैबलेट पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाले निलंबित शिक्षक व उसके पक्ष में अभिभावकों को धमकाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाला हेडमास्टर गिरफ्तार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सरकारी टैबलेट पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाले निलंबित शिक्षक व उसके पक्ष में अभिभावकों को धमकाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भिजवाया गया।

फतेहपुर जनपद के धाता अंतर्गत घटईपुर निवासी नंदलाल सिंह प्राथमिक विद्यालय खेरवा में हेड मास्टर के पद पर तैनात था। सोमवार को दर्जनों अभिभावक स्कूल पहुंचे और हेड मास्टर को पकड़कर पीटने लगे। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि वह छात्राओं को सरकारी टैबलेट पर अश्लील वीडियो दिखाता है।

जानकारी होने पर बीएसए पहुंचे। उन्हें अभिभावकों ने पूरी जानकारी दी। इस पर उन्होंने शिक्षक को निलंबित कर दिया। वहीं, एक छात्रा के पिता ने शिक्षक पर अश्लीलता और पांच अन्य पर धमकाने का आरोप लगाते हुए मंझनपुर कोतवाली में शिकायत की। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही शिक्षक को मंगलवार सुबह तेजपुरवा गांव के समीप से गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें