छोटी बहन को स्कूल छोड़कर घर लौट रही छात्रा को उसके प्रेमी ने जबरन कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद छात्रा की हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे। रास्ते में छात्रा ने दम तोड़ दिया। स्थानीय अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के दौरान छात्रा के करीबियों ने उसका मोबाइल में वीडियो बनाकर बयान लिया। छात्रा ने बयान में प्रेमी का नाम लिया है। मामले की छात्रा की मां से तहरीर लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।