फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बकरी चराने निकला बालक गंगा में डूबा, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटीं

Sun, 07 Jun 2026 02:18 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

थाना संदीपनघाट क्षेत्र के उजिहनी गांव में बकरी चराने के लिए निकला गौसपुर निवासी एक बालक गंगा में डूब गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीमों ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना संदीपनघाट क्षेत्र के उजिहनी गांव में बकरी चराने के लिए निकला गौसपुर निवासी एक बालक गंगा में डूब गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीमों ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी बालक का पता नहीं लगा है। गांव निवासी एक बालक बकरी चराने के लिए निकला था। गंगा के किनारे पहुंचने पर वह कपड़े उतारकर नहाने लगा। इसी दौरान गहराई में जाने पर वह डूबने लगा। यह देख साथ में स्नान कर रहे लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें