सरसवां ब्लाक के बीडीओ राकेश सिंह की गाड़ी तालाब में गिर गई। हादसे में चालक को मामूली चोटे आई हैं। घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह वाहन को बाहर निकाला। खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगाई गई है। वह शनिवार को बूथों का निरीक्षण करने निकले थे। वह निरीक्षण कर रहे थे कि उनका चालक राजेश गाड़ी को मौड़ने लगा। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पास के तालाब में चली गई। हादसे में चालक को मामूली चोटे आई हैं।