फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : हाेली के बाद फिर ट्रेनों में जगह नहीं, ईद को लेकर बढ़ी भीड़

Mon, 24 Mar 2025 06:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

होली के त्योहार के चलते वैसे ही ट्रेनों में भीड़ चल रही थी, लेकिन अब होली का त्योहार समाप्त हो गया है, इसके बावजूद अभी तक ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हुई है। इसका कारण एक सप्ताह बाद ईद का त्योहार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली का त्योहार बीते हफ्ते भर भी नहीं हुए कि एक बार फिर ट्रेनों में सीट की मारामारी हो गई। दरअसल, एक हफ्ते बाद ईद है। त्योहार मनाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग घर आने की तैयारी कर रहे हैं। इस कारण जिले से होकर महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के ऊपर पहुंच गई है।

होली के त्योहार के चलते वैसे ही ट्रेनों में भीड़ चल रही थी, लेकिन अब होली का त्योहार समाप्त हो गया है, इसके बावजूद अभी तक ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हुई है। इसका कारण एक सप्ताह बाद ईद का त्योहार बताया जा रहा है। ट्रेनों में अभी भी आरक्षण की लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। मुंबई, दिल्ली सहित अन्य शहरों से आने-जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण की मारामारी बनी हुई है। लोगों को आरक्षित टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।लोग लंबी लाइनों में घंटों गुजार रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ईद की वजह से 30 मार्च के बाद तक ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची बनी है।

15 अप्रैल तक मुंबई व दिल्ली रूट में नो रूम

मुंबई से आने वाली गाड़ियों में अभी से यात्रियों की प्रतीक्षा सूची लंबी होती जा रही है। स्लीपर के अलावा वातानुकूलित कोच की भी अधिकांश सीटें रिजर्व हो चुकी हैं। स्लीपर कोच में 100 से 110 वेटिंग है। 15 अप्रैल तक इस रूट में चलने वाली किसी भी ट्रेन में कन्फर्फ टिकट नहीं है। कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन की बात करें तो 25 अप्रैल तक नो रूम चल रहा है। वहीं, दिल्ली रूट की ट्रेनों में भी 15 अप्रैल तक नो रूम चल रहा है।

नियमित ट्रेनों में 200 पहुंची वेटिंग

भरवारी होकर दिल्ली अथवा मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा दो सौ पार कर गया है। प्रयागराज एक्सप्रेस व सिक्किम महानंदा, महाबोधि एक्सप्रेस, रीवांचल आदि नियमित ट्रेनों का यही हाल है। मुंबई जाने वाली पुष्पक, कामायनी एक्सप्रेस,गोरखपुर एलटीटी आदि ट्रेनों की वेटिंग भी सवा सौ पार चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें