फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : महिला से लूट का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Thu, 28 Aug 2025 06:02 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कोखराज थाना क्षेत्र के बरीपुर बाईपास के निकट बृहस्पतिवार की भोर कोखराज व पिपरी पुलिस के साथ ही एसओजी टीम की महिला से लूट के आरोपी की मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
कोखराज में पुलिस मुठभेड़ में घायल लूट का आरोपी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज थाना क्षेत्र के बरीपुर बाईपास के निकट बृहस्पतिवार की भोर कोखराज व पिपरी पुलिस के साथ ही एसओजी टीम की महिला से लूट के आरोपी की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

कोखराज थाना क्षेत्र के केशौवापुर मजरा बमरौली निवासी सूर्यभान सिंह ने कोखराज थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 23 अगस्त को उसकी पत्नी परचून की दुकान पर बैठी थीं। तभी सामान लेने के बहाने एक युवक आया और गुटखा मांगने लगा। पत्नी दुकान से गुटखा निकालने लगी तो युवक ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही दुकान में रखें रुपये व गहनों से भरा डिब्बा लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे पुलिस को किसी ने जानकारी दी कि लूट की घटना का आरोपी सुमित पासी निवासी मंदर पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज बरीपुर बाईपास के पास मौजूद है।

सूचना पर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर उसे रोकने व पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की तो आरोपी सुमित पासी के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

दुकान से लूटपाट की घटना के वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस के साथ ही लूट के 5,250 रुपये और बाइक बरामद हुई है। गोली लगने के बाद आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।- सत्येंद्र तिवारी, सीओ सिराथू

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें