फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 45.81 लाख रुपये से संवरेंगी करारी की गलियां, नाली और इंटरलॉकिंग का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत करारी में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में 45.81 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। जिलाधिकारी से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद नगर पंचायत ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही ठेकेदारों के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू होगा। 15वें वित्त आयोग की बुनियाद और निर्दिष्ट अनुदान मद से मिले बजट से कस्बे के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग सड़क, आरसीसी नाली, क्रॉसिंग और कवर्ड नाली का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना के तहत नयागंज, नेतानगर, अशोक नगर, चमनगंज, इंदिरा नगर और आजाद नगर समेत 10 स्थानों पर विकास कार्य होंगे। कई जगह जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए नई नालियां बनाई जाएंगी, जबकि जर्जर गलियों को इंटरलॉकिंग सड़क से जोड़ा जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष समसाद अहमद ने बताया कि विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। स्वीकृति मिलने के बाद निविदा भी जारी कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराकर लोगों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के पूरा होने से नगरवासियों को आवागमन और जलभराव की समस्या से काफी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें