फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संकट में कल्पना, फैसला 19 को

Thu, 03 Aug 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर की कुर्सी डोल रही है। उनके खिलाफ जिन 20 सदस्यों ने अविश्वास जताया है, बुधवार को हलफनामों पर उन सभी के हस्ताक्षर सत्यापन में सही पाए गए। डीएम सुजीत कुमार ने 19 अगस्त को सदन में बहुमत साबित करने की तारीख तय की है।
विज्ञापन


जिला पंचायत कौशाम्बी में 26 वार्ड हैं। भाजपा के महज छह सदस्य होने के बावजूद पार्टी ने अपना जिला पंचायत अध्यक्ष तो निर्वाचित करा लिया। लेकिन कुछ महीनों बाद ही असंतोष की लहरें उठने लगीं। अध्यक्ष कल्पना सोनकर की कार्यशैली को लेकर समय-समय पर विरोधी स्वर मुखर होने लगे। मजबूरी थी कि दो साल के पहले अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता था।

दो साल पूरा होते ही 26 जुलाई को नाराज खेमे के 20 सदस्यों ने डीएम से मिलकर अविश्वास का हलफनामा सौंप दिया। अध्यक्ष की ओर से पत्र दिया गया कि हलफनामों पर हस्ताक्षर फर्जी हैं। इसी का सत्यापन बुधवार को हुआ।
विज्ञापन


तय समय पर 11: 00 बजे सभी 20 सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम की मौजूदगी में अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह ने कार्यालय के अभिलेखों से सदस्यों के हस्ताक्षरों का मिलान किया। घंटे भर तक चली प्रक्रिया के बाद डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।


इन सदस्यों के हस्ताक्षर का हुआ मिलान
अविश्वास का हलफनामा सौंपने वालों में शामिल विजमा देवी, मीनू साहू, रामनरेश, पूनम देवी, शेर मोहम्मद, सुनीता निषाद, मुंशब अली, अरुण कुमार चौधरी, सीमा देवी, तूफान सिंह यादव, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार, अर्चना देवी, कमला देवी, गया प्रसाद, सोनी चौधरी, नीरज द्विवेदी, स्वराज्य प्रकाश, सुनीता देवी, शायमा के हस्ताक्षर मिलाए गए।


अपनों को भी न मना पाईं अध्यक्ष
जिला पंचायत में अध्यक्ष कल्पना सोनकर के अलावा भाजपा के पांच सदस्य हैं। इनमें तूफान सिंह, रामनरेश, पूनम मौर्या, मीनू साहू और अर्चना निषाद शामिल हैं। खास बात ये रही डीएम के समक्ष अविश्वास का हलफनामा सौंपने वालों में शामिल ये पांचों सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे।

चर्चा यह भी... बाहर चले गए असंतुष्ट सदस्य

अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की तारीख तय होते ही कलक्ट्रेट से बाहर निकले सदस्यों ने एक गोपनीय बैठक की। आगे की रणनीति बनाई। अध्यक्ष की ओर से पाले में खींचने के लिए की जाने वाली संभावित कवायद को लेकर चर्चा की गई। तय हुआ कि परिस्थितियां कोई भी आएं एक भी सदस्य अपने संकल्पों से पीछे नहीं हटेगा। इसके बाद असंतुष्ट सदस्य जनपद छोड़कर बाहर चले गए।


कभी-कभार परिवार के सदस्यों में नाराजगी हो जाती है। इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है। सभी सदस्यों के समर्थन से फ्लोर टेस्ट में भी सफलता हासिल की जाएगी।
-
कल्पना सोनकर, अध्यक्ष, जिला पंचायत कौशाम्बी

अविश्वास का हलफनामा सौंपने वाले सभी 20 सदस्यों को कलक्ट्रेट बुलाकर हस्ताक्षरों का मिलान कराया गया। सभी के हस्ताक्षर सही मिले। उनसे पूछा भी गया कि किसी दबाव में तो शपथ पत्र में हस्ताक्षर नहीं किए। सभी ने अपनी स्वेच्छा से हस्ताक्षर करने की बात स्वीकारी। इस पर अविश्वास प्रस्ताव स्वीकारते हुए फ्लोर टेस्ट के लिए 19 अगस्त की तारीख तय कर दी गई।
विज्ञापन

- सुजीत कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें