फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kada Dham Sheetla Mandir: अनोखी परंपरा के साथ आज से कड़ा धाम में शुरू होगा नवरात्रि का अनुष्ठान

Wed, 18 Mar 2026 07:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

आस्था, परंपरा और विशिष्ट मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध कड़ा धाम स्थित शीतला माता मंदिर में इस बार नवरात्रि का आगाज खास धार्मिक विधि-विधान और अनुशासन के साथ होगा।
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर कड़ाधाम कौशाम्बी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आस्था, परंपरा और विशिष्ट मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध कड़ा धाम स्थित शीतला माता मंदिर में इस बार नवरात्रि का आगाज खास धार्मिक विधि-विधान और अनुशासन के साथ होगा। यहां की परंपराएं अन्य शक्तिपीठों से अलग पहचान रखती हैं, जहां न तो किसी प्रकार की बलि दी जाती है और न ही नारियल फोड़ने की अनुमति है।

मंदिर के मुख्य पुजारी टिंकू पंडा बताते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन भोर चार बजे गंगा स्नान के साथ आरती शुरू होगी। इसके बाद मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना का क्रम प्रारंभ होगा। सुबह 6:15 बजे से 7:15 बजे के बीच कलश स्थापना की जाएगी, जिसमें गंगाजल से भरे घड़े में गंगा की बालू और खेतों की मिट्टी मिलाकर जौ डाले जाते हैं।

उन्होंने बताया कि पूजन के दौरान माता को लाल चुनरी और फूल अर्पित किए जाएंगे और हलवा-पूरी का भोग लगाया जाएगा। दोपहर 11 बजे से 12:30 बजे तक भोग आरती होगी, इस दौरान मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। शाम 9 बजे फिर से आरती के साथ दिनभर के अनुष्ठान पूरे होंगे।

टिंकू पंडा ने बताया कि धाम में शीतला माता वैष्णवी स्वरूप में विराजमान हैं। यहां भेड़-बकरे की बलि नहीं दी जाती, बल्कि उसे वहीं छोड़ दिया जाता है। यही परंपराएं इस धाम को आस्था का एक अलग और पवित्र स्वरूप प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें