फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दीवार फांद कर नकदी समेत दो लाख के जेवरात चोरी

Sun, 28 Jan 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के गौहानी कला गांव की बबिता देवी पत्नी तीरथ चतुर्वेदी ने बताया कि उनके पति बाहर रहकर निजी काम करते हैं। वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। शुक्रवार की रात वह बच्चों के साथ खा पीकर मकान के अगले हिस्से में सो रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखा 20 हजार नकदी समेत करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। सुबह सोकर उठने पर कमरे का बिखरा समान देख महिला के होश उड़ गए।
विज्ञापन

उसने थाने पहुंच घटना की तहरीर दी। इस संबंध में एसओ बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें