मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली के हिसामबाद में बालू का अवैध खनन रोकना नवागत इंस्पेक्टर सुशीला तिवारी के लिए चुनौती भरा होगा। अवैध खनन को लेकर इलाका बुधवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था। प्रकरण की जांच अब खुफिया विभाग ने शुरू कर दी है।
हिसामबाद बालू घाट पर दो बालू माफियाओं के बीच बुधवार रात हवाई फायरिंग हुई थी। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस अपना पल्ला झाड़ने में लगी है। इस बीच एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने यहां के इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया। यहां परिवार परामर्ष केंद्र की प्रभारी सुशीला तिवारी को प्रभारी बना दिया गया। अब उनके सामने यह घटना चुनौती बन चुकी है। शुक्रवार को पहुंची टीम ने कई लोगों का बयान दर्ज किया। माना जा रहा है कि इलाके में वर्चस्व बनाने के लिए जो घटना हुई है, उसमें जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।