फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश

Fri, 13 Mar 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कड़ा विकासखंड कार्यालय में सचिवों के साथ बैठक करते खंड विकास अधिकारी अखिलेश दुबे:विभाग
विज्ञापन
विकासखंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी अखिलेश दुबे ने सचिवों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी सचिवों को पीएम सूर्य घर योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बीडीओ ने कहा कि पात्र लाभार्थियों के आवास, जॉब कार्ड फीडिंग और मनरेगा केवाईसी का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही अधूरे आवासों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने पर भी जोर दिया, ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का समय से लाभ मिल सके। बैठक में एडीओ पंचायत प्रभारी आफताब आलम, सुरेश मौर्य, रमेश सोनकर, ताज मोहम्मद, निखिल सिंह, अजय सिंह, प्रियंका देवी, अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें