अर्धदिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला में मौजूद आशा बहूएं- संवाद
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं की संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं को कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और समय रहते रोग की पहचान करने के लिए कहा गया। एनएमएस लक्ष्मण गिरि ने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह साध्य है और समय पर पहचान व उपचार से दिव्यांगता को रोका जा सकता है। माैके पर शत्रुघ्न सिंह, सहायक शोध अधिकारी धीरेंद्र सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह आदि माैजूद रहे।