फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्लॉट बेचने के नाम पर पूर्व सैनिक को लगाई 3.60 लाख की चपत

Fri, 07 Jul 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के घोसिया गांव में प्लॉट बेचने के नाम पर महिला ने अपने दो भतीजों के साथ मिलकर पूर्व सैनिक को 3.60 लाख की चपत लगा दी। भूमि का बयाना देने के बाद वह प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अतरसुइया गांव निवासी हुबलाल पाल ने बताया कि वह सेवानिवृत्त सेना नायक हैं। कुछ दिनों पहले उनकी मुलाकात घोसिया गांव में एक महिला और उसके दो भतीजों से हुई।
महिला ने उन्हें प्लॉट बेचने की बात कही। प्लाट का सौदा 9.60 लाख में तय हुआ। बयाना के तौर पर 3.60 लाख उन्होंने दे भी दिया। शेष रकम रजिस्ट्री के दौरान भुगतान करने की बात हुई थी। आरोप है कि अब जालसाज बैनामा नहीं कर रहे। पैसा भी वापस नहीं किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें