संदीपन घाट थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद धर्म परिवर्तन का धंधा बंद नहीं हो पा रहा है। धर्म परिवर्तन कराने वाले ठेकेदार लगातार अपने कार्य को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के सैता का है जहा बीमारी ठीक करने के बहाने धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। भोले भाले एवम गरीब लोगों को कई प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म बदलवाया जा रहा था। परिवर्तन कराने वाले ठेकेदार उनका धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
चंगाई सभा का आयोजन कर हिंदुओ को ईसाई धर्म में परिवर्तित कराते हुए पुलिस ने चार लोगो को अरेस्ट किया है। एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर पुलिस ने संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सैता में छापा मारा जहां महाराज सरोज, उमाकांत ,महेंद्र कुमार और वेद प्रकाश नाम के चार लोगो गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय पेश किया गया है।