फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : बीमारी ठीक करने के नाम पर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

Mon, 15 May 2023 05:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

संदीपन घाट थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद धर्म परिवर्तन का धंधा बंद नहीं हो पा रहा है। धर्म परिवर्तन कराने वाले ठेकेदार लगातार अपने कार्य को अंजाम दे रहे है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीपन घाट थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद धर्म परिवर्तन का धंधा बंद नहीं हो पा रहा है। धर्म परिवर्तन कराने वाले ठेकेदार लगातार अपने कार्य को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के सैता का है जहा बीमारी ठीक करने के बहाने धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। भोले भाले एवम गरीब लोगों को कई प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म बदलवाया जा रहा था। परिवर्तन कराने वाले ठेकेदार उनका धर्म परिवर्तन करा रहे थे।

 

चंगाई सभा का आयोजन कर हिंदुओ को ईसाई धर्म में परिवर्तित कराते हुए पुलिस ने चार लोगो को अरेस्ट किया है। एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर पुलिस ने संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सैता में छापा मारा जहां महाराज सरोज, उमाकांत ,महेंद्र कुमार और  वेद प्रकाश नाम के चार लोगो गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें