फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य से खूब लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि सीजेएम सुशील कुुमारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संगीत कल्पना और जीवन को उड़ान देता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण त्रिपाठी और स्कूल प्रबंधक रोशनलाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सितारों की वेशभूषा में पहुंचे एलकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आई हैव ए ड्रीम गीत पर नृत्य किया तो लोग देखते रह गए। यूकेजी के बच्चों का वी आर क्रेजी फ्रॉग्स गीत पर किया गया डांस भी खूब सराहा गया। कक्षा-छह के बच्चों ने लघु नाटक के माध्यम से जीवन में शिक्षक के महत्व विषय पर प्रकाश डाला। कक्षा-8 के बच्चों ने दुनिया के सबसे ज्वलंत मुद्दे सोशल-मीडिया के जीवन में प्रभाव विषय पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि का रूप धारण कर आए बच्चों ने इसके फायदे और नुकसान के बारे में बताया। कक्षा-तीन के बच्चों ने ग्रुप डांस से दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। कक्षा-7 के बच्चों ने ‘कौन किससे कितना तंग है...’ कव्वाली प्रस्तुत की। अन्य बच्चों ने तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में कक्षा-10 के बच्चों ने ‘आज पैदा मसीह हो गया’ गीत पर क्रिसमस पर आधारित नृत्य प्रस्तुत करके सभी को क्रिसमस-डे की बधाई दी। इस दौरान वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर बच्चों व उनके अभिभावकों को अवार्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, विद्यालय के प्रबंधक रोशन लाल, दर्शना देवी, पूनम डिसूजा, राम किरण त्रिपाठी आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य जेराल्ड पी डिसूजा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यशी कुशवाहा, गार्गी अग्रहरि, तनिष सोनी, दीपशिखा यादव, जेष्ठा, प्रगति केसरवानी, अमान अहमद, मोहित कुमार, ध्रुव यादव, अपर्णा, सृष्टि, शुभी, रेशवा प्रताप, शिखर त्रिपाठी, कीर्ति केसरवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें