बहुजन समाज पार्टी ने अपने पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम, कार्यकर्ता प्रदीप गौतम एवं सुनील पटेल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गौतम ने बताया कि तीनों लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। साथ ही एक अप्रैल को ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई मंडलीय बैठक में जमकर हंगामा किया था। बताया कि संगठन वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को यह कार्रवाई की गई है।