फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवा में युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
विज्ञापन

चरवा के लोकीपुर गांव के समीप शनिवार सुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा के लोकीपुर गांव के समीप शुक्रवार देर शाम एक युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया जाता है कि बलकरनपुर निवासी मोहन लाल खेती करते हैं। उनकी पुत्री रानी का रिश्ता पड़ोसी गांव में रहने वाले एक युवक से तय हुआ था। एक सप्ताह पहले लड़के वाले उसे देखने आए थे। रानी रिश्ते से खुश नहीं थी। शुक्रवार को ही उसकी दादी की मौत होने से घर के लोग कर्मकांड में व्यस्त थे। इसी बीच शाम को वह लोकीपुर गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन पर पहुंच गई और प्रयागराज की तरफ से आ रही एक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीणों के साथ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौका मुआयना करने के बाद पुलिस लौट गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर संतशरण सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें