सैनी थाना क्षेत्र के परास गांव में मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर पुलिस ने पेश इमाम पर मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कई बार हिदायत देने के बावजूद तेज ध्वनि वाले लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए थे। मंगलवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाउडस्पीकर उतरवाए और पेश इमाम मोहम्मद जफर निवासी परास गांव पुरवा के खिलाफ केस दर्ज किया।