मंझनपुर। समर्थ किसान पार्टी के नेता व जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ जुवरा, नारा, मानपुर गौरा, बलीपुर, महंदापुर गांव में लोगों के साथ बैठक की। लोगों ने विद्युत कटौती की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि यदि कटौती पर अंकुश नहीं लगता तो पार्टी कार्यकर्ता इसके खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अनिल यादव, राकेश विश्वकर्मा, पवन पांडेय, विनोद पटेल, नरेश मौर्य, मानबाबू सोनकर, प्रकाश सरोज आदि मौजूद रहे।