कोखराज कोतवाली इलाके के पांडेयमऊ गांव में रहने वाले सुरेश पुत्र मन्नीलाल ने बुधवार को एसपी अभिनंदन से शिकायत कर पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। सुरेश के मुताबिक उसकी पत्नी उसे घर में रहने नहीं देती। गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर उसने 14 अक्तूबर को मारपीट की उससे पांच हजार रुपये छीन लिए। अब अक्सर पत्नी जान से मारने की धमकी दे रही है। मामले की शिकायत पर एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।