फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पिता की मौत से आहत युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Sun, 21 Jan 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अगियौना गांव में सोनू की मौत के बाद घटना स्थल जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली के अगिऔना गांव में एक युवक का फंदे से लटका शव मिला। 13 दिन पहले पिता की मौत के बाद युवक तनाव में रहता था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

अगिऔना गांव निवासी सोनू हेला (27) तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा है। दूसरे नंबर की बहन रीना (20) व तीसरे नंबर का भाई अर्चन (14) है। रीना की शादी हो चुकी है। सोनू के पिता तुल्लू उर्फ़ शीतला प्रसाद की 13 दिन पहले मौत हो गई थी। मां की भी कई साल पहले मौत हो चुकी है।
पिता की मौत के बाद बहन रीना भी घर पर रुकी थी। शुक्रवार की रात सोनू करीब आठ बजे शराब पीकर घर पहुंचा व अपने कमरे में चला गया। रात करीब नौ बजे रीना खाना देने सोनू के कमरे में पहुंची तो वह फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

यह देखकर रीना चीख पड़ी। शोरगुल पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे व सोनू को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सोनू के घरवालों का कहना है कि पिता की मौत के बाद वह काफी तनाव में रहता था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि आत्महत्या की वजह परिजन नहीं बता पा रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें