कस्बे के सिराथू रोड पर संचालित विद्या हॉस्पिटल के संचालक ने फतेहपुर जिले की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती अस्पताल में नर्स का काम करती थी। पीड़िता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना सीओ सिटी के सौंपी है।
फतेहपुर जिले के धाता इलाके में रहने वाली अनुसूचित जाति की एक युवती विद्या हॉस्पिटल में नर्स का काम करती थी। आरोप है कि यहां काम करने वाला नीरज मौर्या निवासी देवखरपुर खुद को अस्पताल का पार्टनर बताया करता था।
आरोप है कि नीरज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी से मुकर रहा है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी नीरज के खिलाफ दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि मामले की विवेचना सीओ सिटी को सौंपी गई है।