फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सियासत के रंगों में सराबोर होली की पिचकारी

Wed, 20 Mar 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर बाजार में लगी पिचकारी की दुकान। संवाद
विज्ञापन
होली के त्योहार में चंद दिन बचे हैं। हर कोई इसकी तैयारी में जुटा है। बाजारों में दुकानें सज गई हैं। तरह-तरह की पिचकारियां भी नजर आ रही हैं। इस बार चुनावी माहौल में पिचकारियां भी सियासत के रंग में सराबोर हैं। कहीं डबल इंजन तो कहीं मोदी का परिवार के स्टीकर लगाकर ग्राहकों को लुभाया जा रहा है। बाजारों में 20 से लेकर 1500 रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय मंझनपुर, भरवारी, सरायअकिल, चायल, सिराथू, अजुहा, करारी समेत सभी प्रमुख बाजारों में होली मा रंग चढ़ने लगा है। त्योहारी सामान की दुकानें सज गई हैं। बाजार में रंग, अबीर, गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों की भरमार है। इस बार का पिचकारी बाजार भी सियासी रंग से सराबोर है। डबल इंजन, बुलडोजर के स्टीकर वाली पिचकारी लोग खूब खरीद रहे हैं।
1500 रुपये की इलेक्ट्रिक पिचकारी लोगों को अपनी तरफ खींच रही है। इस पिचकारी में बैटरी लगी है। बटन दबाते ही पानी की बौछार होती है। इसी तरह से बेलन, बंदूक, प्रेशर पिचकारी व हथौड़ा पिचकारी बाजार में हैं। वहीं एनिमल मूवी के नाम पर आई पिचकारी की भी मांग अधिक है। मोदी का मुखौटा की मांग सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

मंझनपुर में पिचकारी के थोक विक्रेता सत्यम केशरवानी, श्यामू देवबंशी ने बताया कि मोदी-योगी से जुड़ी पिचकारी व भगवा रंग के गुलाल की मांग अधिक है। 20 रुपये से लेकर डेढ़ हजार रुपये तक की पिचकारी दुकान में है।

भगवा गुलाल की मांग अधिक
बाजार में भगवा गुलाल के साथ मुखौटा की मांग है। दुकानदार सुनील देवबंशी ने बताया पहले ही कई लोगों ने भगवा गुलाल का आर्डर दिया था। थोक विक्रेताओं के पास यह गुलाल कम मात्रा में मिल रहा है। ऐसे में इसकी कीमत बढ़कर 200 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


पिचकारी के दामों पर नजर
डंडा पिचकारी छोटी- 20 रुपये
गुड़िया पिचकारी- 25 रुपये
मछली पिचकारी- 40 रुपये
कछुआ पिचकारी- 45 रुपये
मेंढक पिचकारी- 70 रुपये
स्पाइडरमैन पिचकारी- 100 रुपये
एनीमल पिचकारी- 450 रुपये
इलेक्टि्रकल पिचकरी- 1500 रुपये
डबल इंजन पिचकारी-1500 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें