फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी आज भी गंभीर जनस्वास्थ्य चुनौती : प्राचार्य

Sun, 26 Apr 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को एचआईवी/एड्स विषय पर जागरूकता संगोष्ठी के दौरान
विज्ञापन
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को एचआईवी/एड्स विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और युवाओं व आमजन को इसके संक्रमण, जांच, रोकथाम और उपचार की सही जानकारी देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स आज भी गंभीर जनस्वास्थ्य चुनौती है, लेकिन जागरूकता, समय पर जांच और नियमित उपचार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। संगोष्ठी में संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और सामाजिक भ्रांतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें