फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हिस्ट्रीशीटर ने सगाई के बाद साल भर की मनमानी, फिर शादी से किया इन्कार

Mon, 19 Aug 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसी गांव के हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर सगाई कर ली। इसके बाद साथ रहकर साल भर तक मनमानी की। आरोप है कि शादी की जिद करने पर आरोपी युवक ने गहने छीनते हुए इन्कार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र की युवती ने बताया कि पड़ोसी गांव के घड़ियालीपुर निवासी सचिन सोनकर ने उसे पहले प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर सगाई कर लिया। सगाई के बाद साथ रहते हुए साल भर तक उसके साथ मनमानी की। इस दौरान शादी का दबाव बनाने पर हफ्ते भर पहले आरोपी ने उसके सारे गहने छीन लिए। साथ ही शादी करने से इन्कार कर दिया। मामले को लेकर दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। शनिवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र से ने बताया कि आरोपी सचिन हिस्ट्रीशीट है। पीड़ित युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें