नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम क्षेत्र के भानीपुर गांव में शनिवार सुबह 11केवी हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर घर पर गिर गया। इससे नंदिनी देवी (28) और उनका छह वर्षीय पुत्र विराज मौर्य गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। उनका आरोप है कि गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लंबे समय से जर्जर थी और इसे बदलने के लिए कई बार शिकायत की गई। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जर्जर तारों को नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद