फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक पुलिस: 360 डिग्री तक घूमने वाले कैमरे से निगरानी करेगी यूपी-112 की पुलिस

Sun, 30 Jun 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-112 पुलिस अब और हाईटेक हो जाएगी। घटना, दुर्घटना की सूचना के बाद तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने वाली यूपी-112 टीम न सिर्फ बवाल शांत कराएंगी, बल्कि गाड़ी की छत पर 360 डिग्री तक घूमने वाला आधुनिक कैमरा पूरे घटनाक्रम पर नजर भी रखेगा। वाहन के हूूटर व लाइट में भी बदलाव किया गया है। दुर्घटना या अन्य घटना में जख्मी लोगों को तत्काल फर्स्ट एड भी दिया जाएगा। इसके लिए वाहन में नियुक्त पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने यूपी-112 टीम को हाईटेक किया है। इसमें तमाम सारे बदलाव भी किए गए हैं। यूपी-112 में तैनात नियुक्त पुलिसकर्मी ने बताया कि पहले गाड़ी के ऊपर बंधी लाइट पीले व लाल रंग की रोशनी करती थी। अब यह रोशनी लाल व नीले रंग की होगी। यह वाहन हाईटेक कैमरे से लैस होगा। जिसमें लगा कैमरा 360 डिग्री तक घूम कर घटनास्थल की रिकाॅर्डिंग करेगा। यह रिकाॅर्डिंग लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम में महीने भर तक सुरक्षित रहेगा। तीन हूटर भी गाड़ी में लगाएं गए हैं। इतना ही नहीं लोकेशन के लिए एप्पल कंपनी का टैबलेट दिया गया है। जिले में फिलहाल नौ चार पहिया वाहन व चार बाइक यूपी-112 को मिल चुकी हैं।



वर्जन

एक तरह से यूपी-112 को जो नई गाड़ियां दी गई है वह कॉम्बो हैं। गाड़ियों में तमाम सारी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। नौ चार पहिया व चार बाइकें जिले को मिल चुकी हैं। एसी हेलमेट फिलहाल नहीं आया है। अभिषेक सिंह, सीओ पुलिस लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें