सरायअकिल। होली करीब आते ही बाजारों में भी रंगत बढ़ गई है। चिप्स और पापड़ की दुकानें भी सज गईं हैं। तरह-तरह के पापड़ दुकानदारों ने मंगा रखे हैं। ग्रीन चिली और इंडोनेशिया लक्ष्मी पापड़ खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं।
होली के लिए बाजार में चिप्स और पापड़ की दुकानें सज गईं हैं। कोई प्रयागराज से सामान लाया है तो किसी कानपुर से। कस्बे के व्यापारी राजू ने बताया कि विग्गी पंजाबी तड़का पापड़, गोवा लक्ष्मी पापड़, विग्गी रेड चिली पापड़, ट्रेमी पापड़, इंडोनेशिया जलेबी, ग्रीनचिली पापड़ समेत अन्य तमाम पापड़ मौजूद हैं। करीब एक महीने पहले ही माल भरना शुरू कर दिया था। उम्मीद है कि इस बार अच्छा व्यापार होगा। दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि जमुनापार से पडुआ प्रतापपुर, पाली, परदवा, मझियारी, शंकरगढ़, बड़गढ़, मऊ, छिवलहा आदि जगहों से त्योहार में लोग खरीदारी करने आते हैं। चावल व साबूदाना से बनी इंडोनेशिया जलेबी और साबूदाना से बने ग्रीन चिली पापड़ सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। पिछले साल की अपेक्षा पापड़ के 10 फीसदी दाम बढ़ गए हैं। फिर भी उम्मीद है कि व्यापारी ठीकठाक होगा।
-
पापड़ के नाम और दाम
इंडोनेशिया जलेबी- 200 रुपये प्रति किलोग्राम
ग्रीन चिली पापड़ - 120 रुपये प्रति किलोग्राम
पंजाबी तड़का पापड़ - 140 रुपये प्रति किलोग्राम
रेड चिली पापड़ - 130 रुपये प्रति किलोग्राम
साबूदाना पापड़- 120 रुपये प्रति किलोग्राम
भरवारी स्थित मिठाई की दुकान में रखी गुझिया। संवाद