फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गुमटी का शटर तोड़कर 10 हजार रुपये का सामान चोरी

Sat, 24 Oct 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गोमटी का टूटा ताला। स्रोत: पीड़ित
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के हसनपुर गांव निवासी रोहित सिंह ने बताया कि गांव के पास तिल्हापुरमोड़ सरायअकिल मार्ग पर उन्होंने लोहे की गुमटी रखी है। गुमटी में वह पान आदि खानपान का सामान बेचते हैं। बृहस्पतिवार रात वह गुमटी का शटर बंद कर घर चले आये। इसी बीच रात में चोरों ने गुमटी का शटर तोड़कर उसमें रखा गुटखा, सिगरेट, खाद्य सामग्री समेत करीब 10 हजार रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह गांव वालों से उन्हें गुमटी के टूटे शटर और दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। डायल 112 की पुलिस को उन्होंने घटना की जानकारी देने के बाद चौकी पहुंचकर मामले की तहरीर दी। मामले में इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, चौकी पुलिस से जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें