फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ग्रामीणों के दौड़ाने पर कार छोड़ भागे बकरी चोर

Tue, 08 Oct 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भरवारी में पुलिस ने पकड़ी कार। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
कोखराज के पांडेयमऊ गांव में रविवार रात ग्रामीणों के दौड़ाने पर बकरी चोर कार छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद आई पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच की तो उस पर दर्ज नंबर बाइक का निकला। इसकी तस्दीक परिवहन विभाग से भी कराई गई।
विज्ञापन


पांडेयमऊ गांव में रविवार देर रात एक लग्जरी कार से कुछ लोग पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक कार सवार बकरी चोरी करने की फिराक में थे। जगहट होने पर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। लोगों को जुटता देख बकरी चोर कार छोड़कर भाग निकले।
ग्रामीणों की सूचना पर आई भरवारी चौकी पुलिस कार कब्जे में लेकर चली गई। पुलिस की जांच में कार पर लगी नंबर प्लेट पर बाइक का नंबर दर्ज था। इस पर पुलिस का माथा ठनक गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि पांडेयमऊ गांव से एक संदिग्ध कार बरामद की गई है। जांच में कार पर दर्ज नंबर गलत निकला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें