फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर में बालिका का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 01 Aug 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चमंधा गांव में करीब नौ वर्ष की एक लड़की का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना के वक्त बालिका घर में अकेली थी। मौत से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। वहीं हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


भरवारी के चमंधा निवासी प्रकाश गैर जिले में मजदूरी करते हैं। घर पर पत्नी पूजा बच्चों के साथ रहती है। प्रकाश के रिश्तेदार दुर्घटना में घायल हो गए थे l उन्हें देखने के लिए प्रकाश पत्नी पूजा के साथ सोमवार सुबह प्रयागराज जा रहे थे। भरवारी रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तभी फोन से सूचना मिली कि उनके दादा का निधन हो गया है।

इस पर प्रकाश आनन-फानन घर पहुंचे तो देखा कि बेटी अनुष्का (9) का शव फंदे से लटक रहा था। फंदा काटकर वह बेटी को भरवारी के निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि किसी ने बालिका के साथ मनमानी करके उसे फंदे से लटकाया है।
विज्ञापन




पिता के मुताबिक उन्हें फोन पर दादा के मौत हो जाने की खबर मिली। वह घर पहुंचे तो वह सकुशल बाहर घूमते मिले। फोन किसने करके गलत सूचना दी। इस बाबत भी मृतका के पिता कुछ बोल नहीं रहे हैं। घर में अनुष्का के अलावा छोटी बहन व भाई भी थे? उन लोगों ने किसी को घर के अंदर आते देखा। इस पर भी परिजनों ने चुप्पी साधी हुई है। फिलहाल यह तो साफ है कि अनुष्का ने खुदकुशी नहीं की। दरअसल जिस स्थान पर उसका शव मिला वह उसकी ऊंचाई से काफी ऊपर था। इसके अलावा जिस फंदे से वह लटकी मिली, उसकी गांठ लगाना किसी बच्चे के बस की बात नहीं थी। वहीं इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौर्य का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। फिलहाल मामले में अब तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें