युवती लापता, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
सिराथू। पइंसा कोतवाली इलाके में रहने वाली एक विवाहिता संदिग्ध हालत में लापता है। विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बेटी के धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप एक अस्पताल संचालक पर लगाया।
बताया कि अस्पताल संचालक ने उसकी बेटी को गायब किया है। इससे पहले विवाहिता ने 27 जुलाई को महिला थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पिता ने दूसरी शादी कर ली है।
जबरन उम्रदराज व्यक्ति से शादी कराई। उसका शोषण भी किया गया। इस बाबत पइंसा इंस्पेक्टर प्रमोद राम का कहना है कि विवाहिता को खोजा जा रहा है। उसके मिलने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।