थांबा अलावलपुर गांव में सोमवार शाम एक सात साल की बच्ची को सांप ने डस लिया। झाड़फूंक कराने के चक्कर के बच्ची की मौत हो गई। थांबा अलावलपुर गांव के दिनेश कुमार किसानी करते हैं। सोमवार शाम दिनेश की सात वर्षीय बेटी खुशबू घर के बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। इससे कुछ ही देर में बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। परिजन झाड़-फूंक कराने के लिए उसे ओझा के पास ले गए। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।