फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नए वर्ष में मिली थाने की सौगात,48 गांव शामिल

विज्ञापन
फीता काटकर संदीपन घाट थाने का शुभारंभ करते एसपी। - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चायल। नए वर्ष में जिले को नए थाने की सौगात मिली है। रविवार को 14 वें थाने के रूप में एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने चायल सर्किल के महगांव में संदीपन घाट नाम के नए थाने का शुभारंभ किया है। इस थाने में दो पुलिस चौकियों को मिलाकर 48 गांव शामिल किए गए हैं। जल्द ही इस नए थाने में थानेदार की नियुक्त कर संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

तकरीबन साल भर पहले जिले से पुरामुफ्ती थाने को अलग कर प्रयागराज जनपद में शामिल कर दिया गया था। उसी के बाद से चायल सर्किल में एक नया थाना बनाने की कवायद चल रही थी। प्रशासन ने काजीपुर गांव के पास जीटी रोड पर थाने के लिए जमीन चिह्नित कर संदीपन घाट नाम के नए थाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। पिछले दिनों संदीपन घाट थाने को शासन ने स्वीकृति दे दी। लिहाजा नए साल में रविवार को एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने इस थाने का फीता काटकर शुभारंभ किया।
अभी इस थाने को चायल सर्किल के चरवा थाना क्षेत्र में शामिल महगांव चौकी में स्थापित किया गया है। इस नए थाने में चरवा कोतवाली क्षेत्र की महगांव और कोखराज कोतवाली की हर्रायपुर पुलिस चौकी को जोड़कर कुल 48 गांव शामिल किए गए हैं। एसपी ने बताया कि 24 गांव चरवा कोतवाली के और 24 गांव कोखराज कोतवाली से काटकर इस नए थाने को बनाया गया है। फिलहाल नए थाने में किसी थानेदार की नियुक्ति नहीं की गई है। जल्द ही थानेदार की नियुक्ति कर इस नए थाने में कामकाज प्रारंभ करा दिया जाएगा। इस मौके पर सीओ चायल श्यामकांत के साथ ही सर्किल के सभी थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें